नवादा में पोषण पखवाड़ा को लेकर समीक्षा बैठक:कुपोषण मुक्त समाज बनाने पर जोर दिया गाय, DM ने अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए




नवादा में एकीकृत बाल विकास सेवा (ICDS) के तहत आयोजित पोषण पखवाड़ा के आठवें संस्करण को लेकर बुधवार को जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह अभियान 9 अप्रैल से 23 अप्रैल 2026 तक चल रहा है, जिसका उद्देश्य लोगों में पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और कुपोषण को समाप्त करना है। 15 अप्रैल 2026 को आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश ने की। बैठक में पोषण पखवाड़ा के तहत चल रही विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस वर्ष पोषण पखवाड़ा की थीम ‘जीवन के पहले 6 वर्ष में मस्तिष्क का विकास’ रखी गई है। इसके तहत गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों के पोषण, देखभाल और प्रारंभिक विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बैठक में जिला पदाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि वे विभाग द्वारा जारी गतिविधि कैलेंडर के अनुसार कार्यक्रमों का संचालन करें और उनकी ऑनलाइन प्रविष्टि सुनिश्चित करें। स्वास्थ्य विभाग को सभी केंद्रों पर एएनसी जांच की प्रविष्टि सुनिश्चित करने को कहा गया। वहीं, ग्रामीण विकास विभाग को जीविका दीदियों के माध्यम से पोषण व्यंजन प्रदर्शनी, पोषण रैली और घर-घर जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। शिक्षा विभाग को चेतना सत्र और अभिभावक बैठकों में पोषण से संबंधित जानकारी देने और उसका रिकॉर्ड रखने को कहा गया। जिलाधिकारी रवि प्रकाश ने एनीमिया से बचाव को लेकर भी महत्वपूर्ण सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि घर में भोजन बनाने वाली महिलाएं और गर्भवती महिलाएं अपना पहला निवाला पहले लें, जिससे एनीमिया और गैस्ट्रिक जैसी समस्याओं में कमी लाई जा सकती है। अंत में जिला प्रशासन ने आम लोगों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की और पोषण से जुड़ी अच्छी आदतों को अपनाकर स्वस्थ समाज के निर्माण में सहयोग करने का आह्वान किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *