पटना के दानापुर में सगुना मोड़ पर स्थित बुधवार को महिद्रा शोरूम में आग लग गई। जिस वजह से बेसमेंट में रखा सारा सामान पूरी तरह जल कर राख हो गया। धुआं उठता देख लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दिया। जिसेक बाद मौके पर आग बुझाने के लिए 4 गाड़ियां पहूंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
किसी के हताहत की खबर नहीं सहायक अग्निशमन अधिकारी विजय शंकर यादव ने बताया कि आग बेसमेंट में लगी थी, जिससे धुआं तेजी से फैल गया और बुझाने में दिक्कत हुई। बेसमेंट में रखा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। कैसे लगी आग ? फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट या अन्य तकनीकी कारणों की आशंका जताई जा रही है। अग्निशमन विभाग मामले की जांच में जुटा है। समय रहते आग पर काबू पा लेने से एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद भी इलाके में दहशत का माहौल बना रहा।
Source link