बिजनौर में राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के सदस्यों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने निजामतपुरा गंज की एक दिव्यांग महिला को परेशान करने वाले आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिलाधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया है कि दिव्यांग महिला को लगातार फोन पर डराया-धमकाया जा रहा है और उसके साथ अश्लील बातें की जा रही हैं। महिला ने इस संबंध में पहले भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन आरोप है कि पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित दिव्यांग महिला पिछले छह महीने से इस उत्पीड़न से जूझ रही है। उन्होंने कहा कि महिला को लगातार फोन पर अश्लील कॉल आ रही हैं, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान है। कई बार शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई न होने पर पार्टी ने यह धरना प्रदर्शन आयोजित किया। पार्टी ने प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। इस अवसर पर बिजेंदर, सोनू, शाहजहां, अशोक कुमार, सोनू दास, नजराना, साहब आलम, विवेक, सतेंद्र, प्रदीप, दीपेंद्र चौधरी, नसीम और तस्लीम सहित कई सदस्य मौजूद थे।
Source link