दूध टैंकर ने बाइक में मारी ठोकर, पति की मौत:पत्नी के साथ साले की शादी में जा रहा था, समस्तीपुर-दरभंगा रोड पर हादसा




समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य सड़क के कल्याणपुर थाने के पास गुरुवार शाम साले की शादी में पत्नी के साथ ससुराल जा रहा युवक हादसे का शिकार हो गया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान कल्याणपुर थाने के धोबगामा गांव के राजगीर ठाकुर के बेटे अमित कुमार के रूप में की गई। कल्याणपुर पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों का कहना है कि अमित गांव में खोतीबारी का काम करता था। शुक्रवार को उसके साले की शादी मुजफ्फरपुर में होनी थी। आज ससुराल में हल्दी की रस्म थी। जिस रस्म में भाग लेने के लिए वह बाइक से अपनी पत्नी के साथ जा रहा था। इसी दौरान कल्याणपुर थाने के पास समस्तीपुर से दरभंगा की ओर जा रही एक दूध टैंकर ने उसकी बाइक में ठोकर मार दी। इस घटना में अमित गंभीर रूप से जख्मी हो गये। जबकि उसकी पत्नी को हल्की चोट आयी। ड्राइवर गाड़ी से कूद कर फरार दूध टैंकर का ड्राइवर गाड़ी से कूद कर फरार हो गया। हल्ला होने पर कल्याणपुर थाने की पुलिस व आसपास के लोगों ने उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना के साथ ही उसकी पत्नी की चीत्कार से अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई। अस्पताल प्रशासन के सहयोग मृतक के घर घटना की जानकारी दी गई। देर शाम मृतक के परिवार वाले सदर अस्पताल पहुंचे हैं। सदर डीएसपी-2 संजय कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में युवक की मौत हुई है। घटना स्थल से पुलिस ने दूध टैंकर व बाइक को जब्त किया है।पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुटी है। रात में ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा। घटना को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *