दौसा जिला मुख्यालय के 24 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित SI भर्ती परीक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले गहन जांच प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। पुलिस द्वारा मेटल डिटेक्टर से चेकिंग के साथ-साथ वीक्षकों की ओर से त्रि-स्तरीय जांच के बाद ही एंट्री दी गई। QR कोड युक्त एडमिट कार्ड परीक्षा में गड़बड़ी रोकने के लिए सुरक्षा के लिहाज से क्यूआर कोड युक्त एडमिट कार्ड के साथ मूल रंगीन फोटो पहचान पत्र की जांच की गई है। केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में आने वाले साइबर कैफे और ई-मित्र केंद्रों को बंद कराया गया है। अभ्यर्थियों को मोबाइल, ईयरफोन, ब्लूटूथ, घड़ी, पेजर सहित इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लाने की सख्त रोक है। दो दिन दो शिफ्ट में परीक्षा परीक्षा दो पारियों में आयोजित हो रही है, जिसमें कुल 17,664 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। प्रत्येक पारी में 8,832 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद है।
Source link