नरसिंहपुर जिले के इतवारा बाजार में एक युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो शनिवार को सामने आया है। वीडियो में एक युवक दूसरे को लाठी और पाइप से पीटते हुए दिखाई दे रहा है। हालांकि, इस मामले में अब तक पुलिस के पास कोई लिखित शिकायत नहीं पहुंची है। कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इतवारा बाजार की इस घटना में मारपीट की वजह अभी सामने नहीं आई है। पुलिस अब वीडियो की सत्यता की जांच कर रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस को नहीं मिली कोई शिकायत ASP संदीप भूरिया ने बताया कि वीडियो उनके संज्ञान में आया है, लेकिन अभी तक किसी भी पक्ष ने थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। उन्होंने कहा कि पुलिस अपने स्तर पर घटना की जानकारी जुटा रही है। मारपीट करने वाले व पीड़ित की तलाश की जा रही है। एएसपी बोले- जांच के बाद कार्रवाई करेंगे एएसपी भूरिया ने बताया कि वीडियो की पुष्टि होने और किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि के सबूत मिलने पर कानून के मुताबिक कड़ी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद पुलिस ने बाजार क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है।
Source link