पठानकोट में भाजपा को मिली मजबूती:पूर्व डिप्टी चीफ इंजीनियर मोहनलाल समियाल भाजपा में शामिल, अश्विनी शर्मा बोले: AAP का राजा खुद नशे में रहता है




पठानकोट के तारागढ़ में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान पूर्व डिप्टी चीफ इंजीनियर मोहनलाल समियाल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा और जिला अध्यक्ष सुरेश शर्मा सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। मोहनलाल समियाल को प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने पार्टी का सिरोपा पहनाकर भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस दौरान कई महिलाओं और युवाओं ने भी भाजपा का दामन थामा। आप पार्टी का राजा खुद नशे में रहता है – अश्विनी शर्मा
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘आप पार्टी का राजा खुद नशे में रहता है, वह नशा मुक्त पंजाब कैसे बनाएगा?’ नव-नियुक्त भाजपा सदस्य मोहनलाल समियाल ने भी नशे के मुद्दे पर चिंता व्यक्त की।
कई घर नशे से बर्बाद हो चुके – समियाल
उन्होंने कहा कि नशा गांव-गांव तक पहुंच चुका है और कई घर नशे से बर्बाद हो चुके हैं। समियाल रतनगढ़ के निवासी हैं और उन्होंने अपनी शिक्षा तारागढ़ और चंडीगढ़ से प्राप्त की है। समियाल ने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद बेंगलुरु में नौकरी शुरू की थी। बाद में वे पंजाब स्टेट बोर्ड में एसडीओ के पद पर भर्ती हुए और तरक्की पाकर पंजाब के विभिन्न हिस्सों में अपनी सेवाएं दीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *