बिहारशरीफ-बख्तियारपुर मार्ग (NH-20) पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदारथी कि सड़क किनारे खड़ी बुलेट और राहगीरों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना हरनौत थाना क्षेत्र के मुढारी गांव के पास की है। मृतक की पहचान गिरधारचक गांव निवासी सुखनंदन प्रसाद के पुत्र भूषण कुमार(40) के तौर पर हुई है। घायलों में बिहारशरीफ के सोहसराय निवासी चंद्रकांत पांडे शामिल है। जबकि दूसरे की पहचान नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है। ड्राइवर की लापरवाही से हादसा ग्रामीण जितेंद्र कुमार ने बताया कि कार की रफ्तार बहुत तेज थी। ड्राइवर ने अचानक ब्रेक मारा, लेकिन वाहन अनियंत्रित होकर सीधे डिवाइडर फांदते हुए बुलेट और वहां खड़े लोगों पर चढ़ गया। टक्कर के बाद कार सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। शायद ड्राइवर नींद में था। हादसे के तुरंत बाद कार में सवार लोग मौके से भागने में सफल रहे।
फरार आरोपियों की तलाश जारी
Source link