सिंहस्थ क्षेत्र में अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई:चार मकान तोड़े, तीन को खाली करने के लिए दो दिन का समय




उज्जैन में आगामी सिंहस्थ 2028 को देखते हुए नगर निगम ने प्रतिबंधित क्षेत्र में अवैध निर्माण पर कार्रवाई की। मंगलवार को निगम ने चार निर्माणाधीन मकानों को तोड़ दिया, जबकि तीन मकान मालिकों को दो दिन में निर्माण हटाने का समय दिया गया है। नगर निगम के जोन क्रमांक-1 के सिंहस्थ क्षेत्र में उन्हेल नाके के पास कई लोगों ने बिना अनुमति निर्माण कर लिया था। कुछ स्थानों पर निर्माण कार्य जारी भी था, जिस पर निगम ने कार्रवाई की। जेसीबी से तोड़े गए निर्माण नगर निगम की रिमूवल गैंग ने पुलिस प्रशासन के साथ मौके पर पहुंचकर जेसीबी की मदद से अवैध निर्माण ध्वस्त किए। जिन मकानों में अभी छत नहीं डली थी, ऐसे चार निर्माण गिराए गए। 20 अवैध निर्माण किए गए चिन्हित नगर निगम उपायुक्त संतोष टैगोर के अनुसार सिंहस्थ क्षेत्र में कुल 20 अवैध निर्माण चिन्हित किए गए हैं। इनमें से चरणबद्ध तरीके से कार्रवाई की जा रही है। तीन मकान मालिकों को मिला समय तीन मकानों में रहने वाले लोगों ने घर खाली करने के लिए समय मांगा। इस पर निगम ने उन्हें दो दिन का समय दिया है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि सिंहस्थ मेले के लिए क्षेत्र खाली रखना जरूरी है। सभी लोगों से अपील की गई है कि कोई भी अवैध निर्माण न करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *