पंजाब में ठेकेदारी प्रथा के विरोध को लेकर बड़ा आंदोलन शुरू होने जा रहा है। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों की बैठक तपोवन भूमि, पावन वाल्मीकि तीर्थ स्थित श्री श्री 108 सतगुरु ज्ञाननाथ महाराज जी के आश्रम में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पंजाब प्रदेश अध्यक्ष विक्की सहोता ने की। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष बबलू चौधरी (टाइगर, सुल्तानपुर यूपी), राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव किशोर कुमार (खंडवा, मध्यप्रदेश), राष्ट्रीय महासचिव कमल सिंह वाल्मीकि (जयपुर, राजस्थान), संगठन से जुड़े पदाधिकारी ग्वालियर (मध्यप्रदेश), पंजाब प्रभारी राजीव खन्ना, राम किशन (ग्वालियर, मध्यप्रदेश) और प्रदेश महामंत्री प्रकाश चौहान (नर्मदापुरम/खंडवा, मध्यप्रदेश) समेत कई नेता मौजूद रहे। ठेकेदारी प्रथा के खिलाफ निकाली जाएगी यात्रा बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आने वाले दिनों में पूरे पंजाब में ठेकेदारी प्रथा के खिलाफ यात्रा निकाली जाएगी। इसके तहत नगर निगम और नगर कौंसिलों में लागू ठेकेदारी व्यवस्था का विरोध किया जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री भगवंत मान के चंडीगढ़ स्थित आवास का घेराव करने की भी रणनीति बनाई गई। महासंघ ने यह भी फैसला लिया कि राज्य के हर शहर और गांव में शिक्षा के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया जाएगा और नियमित समीक्षा बैठकें आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा देशभर में भी ठेकेदारी प्रथा के विरोध में जनसभाएं की जाएंगी, जिसकी शुरुआत पंजाब से की जाएगी।
Source link