पचपदरा रिफाइनरी के लोकार्पण से एक दिन पहले एक यूनिट में आग लग गई। इसके बाद प्रशासन व अधिकारियों में हडकंप मच गया। फायर बिग्रेड सिस्टम से आग बूझाने का प्रयास किया जा रहा है। दरअसल, कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा उद्घाटन करने से पहले ही सोमवार दोपहर को अचानक रिफाइनरी की एक यूनिट में आग लग गई। आग लगने के बाद रिफाइनरी से धुंए के तेज गुब्बार उठाने लगे उसके बाद कर्मचारियों ने फायर सेफ्टी सिस्टम को चालू कर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। खबर अपडेट की जा रही है…
Source link