पठानकोट में बस कंडक्टर और सवारी में बवाल:युवकों ने घेरी बस, निकाली चाबियां, कंडक्टर का आरोप-सवारी ने नहीं ली टिकट,सवारी बोली-हमला किया, मां की बालियां छीनीं




बीती रात पठानकोट के वाल्मीकि चौक में हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। दरअसल लुधियाना से एक निजी कंपनी की बस पठानकोट आ रही थी। रास्ते में टिकट को लेकर एक सवारी और बस कंडक्टर में तीखी झड़प हो गई। बताया जा रहा है कि जब बस वाल्मीकि चौक पहुंची तो बस का पीछा कर रहे कार सवार कुछ युवकों ने बस को बीच सड़क घेरकर उसकी चाबी निकाल ली।
करीब आधे घंटे तक चले हंगामे के कारण शहर के मुख्य चौक पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इस हंगामे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मौके पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करवाया। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा पुलिस को मामले की शिकायत दी है। वहीं, पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। जालंधर से मां के साथ बस में सवार हुआ युवक
विवाद की शुरुआत जालंधर और पठानकोट के बीच रास्ते हुई। बताया जा रहा है कि एक युवक अपनी मां के साथ जालंधर से बस में सवार हुआ था। दसूहा और मुकेरियां के पास टिकट के लेनदेन को लेकर कंडक्टर और सवारी के बीच तीखी बहस हो गई। बस कंडक्टर ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि यात्री के पास टिकट नहीं थी। जब रास्ते में बस चेकर ने टिकट मांगी तो वह दिखा नहीं पाया। जालंधर से साथी बुलाने के आरोप
कंडक्टर का आरोप है कि चैकर ने जब उसे जुर्माना भरने के लिए कहा तो वह भड़क गया। यात्री ने फोन कर अपने साथियों को पठानकोट बुला लिया। जैसे ही बस वाल्मीकि चौक पहुंची, वहां पहले से मौजूद कार सवार लोगों ने बस को घेर लिया और चालक से बहसबाजी कर बस की चाबी निकाल ली। यात्री ने कहा मां की बालियां छीन लीं
वहीं, बस में सवार व्यक्ति ने कंडक्टर के दावों को खारिज करते कहा कि उसने टिकट ली थी। उसने सफर के दौरान ली हुई टिकट दिखाते आरोप लगाया कि बस कर्मचारी जानबूझकर उसे तंग कर रहे थे और उस पर हमला भी कर दिया। इस दौरान उसकी मां के कान में पहनी हुई सोने की बालियां भी खींच ली गईं। मौके पर पहुंची पुलिस
हंगामे की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 1 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। चौक पर बस खड़ी होने और चाबी निकाल लिए जाने के कारण यातायात पूरी तरह ठप्प हो गया था। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों को अलग किया और बस को सड़क किनारे करवाकर यातायात बहाल कराया। दोनों पक्षों को बुलाया थाने
थाना डिवीजन नंबर 1 के अधिकारियों का कहना है कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ आरोप-प्रत्यारोप लगाकर शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है। जिसकी गलती होगी उस पर कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *