पाली में मिली 10 दिन पुरानी बॉडी:पूरी बॉडी कंकाल हो रखी थी, पुलिस जुटी शिनाख्त के प्रयास में




पाली में पुलिस को करीब 10 दिन पुराना शव मिला। जो कंकाल हो रखा था। मृतक के नीले रंग का लोवर और नीले रंग का टी-शर्ट पहन रखा था। उसके पास किसी तरह का पहचान पत्र और मोबाइल नहीं मिला। पुलिस उसकी शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण सीओ अमरसिंह रत्नू भी मौके पर पहुंचे। सदर थाने के सब इंस्पेक्टर किशनाराम ने बताया कि मंगलवार शाम को जाडन के निकट टोल नांके के पास जंगल से कुछ अंदर बॉडी पड़ी होने की सूचना पर मौके पर पहुंची। बॉडी कंकाल हालत में मिली। जिस पर नीले रंग का टी-शर्ट और नीले रंग का लोवर पहना हुआ था। मृतक की उम्र करीब 40 साल थी। मौके पर से मोबाइल या किसी तरह का पहचान पत्र नहीं मिला। पुलिस ने बॉडी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाकर उसकी शिनाख्त के प्रयास किए है। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *