जालंधर में ईस्टवुड के सामने एक अनियंत्रित ट्रक ने कई गाड़ियों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में करीब चार कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रक की ब्रेक पाइप फटने (प्रेशर लीक) की वजह से ड्राइवर गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठा। गनीमत यह रही कि इस भयानक टक्कर में किसी की जान नहीं गई, हालांकि गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए हैं। पीड़ित कार सवार बीसा सबरवाल ने बताया कि वे चार भाई हवेली से खाना खाकर वापस लौट रहे थे। जब वे टर्न लेने के लिए डिवाइडर के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। गाड़ी के उड़े परखच्चे टक्कर इतनी भीषण थी कि कार (नंबर PB 08 TZ 3919) पीछे से पूरी तरह पिचक गई और अंदर तक धंस गई। कार में सवार युवकों ने बताया कि पिछली सीट पर दो भाई बैठे थे, जिनकी जान बाल-बाल बची है। कार की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा कितना खतरनाक था।
ट्रक का अचानक फटी ब्रेक पाइप हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर ने अपनी सफाई में कहा कि वह अमृतसर का रहने वाला है और गाड़ी में पेपर रोल लोड थे। उसने दावा किया कि रास्ते में अचानक ट्रक की ‘प्रेशर पाइप’ फट गई, जिससे ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया और गाड़ी अनियंत्रित होकर आगे चल रही कारों से जा टकराई। एक के बाद एक 4 गाड़ियां हुई डैमेज मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, ट्रक की चपेट में आने से कुल चार गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई हैं। टक्कर के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ड्राइवर का कहना है कि उसने पहले ब्रेक चेक किए थे, लेकिन अचानक हुई इस तकनीकी खराबी (मशीनरी फेलियर) पर उसका बस नहीं चला। पुलिस जांच जारी हादसे के बाद सड़क पर काफी देर तक हंगामा चलता रहा। कार सवारों का कहना है कि यह बड़ी लापरवाही है जिससे किसी की जान भी जा सकती थी। वहीं ट्रक ड्राइवर का कहना है कि यह महज एक तकनीकी खराबी के कारण हुआ हादसा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Source link