पिलादर में आयुर्वेद विभाग का पोषण पखवाड़ा:बच्चों को दी लू से बचाव की दी जानकारी, नियमित अभ्यास के लिए किया प्रेरित




सलूंबर जिले के पिलादर गांव में आयुर्वेद विभाग की ओर से आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना के तहत पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राजकीय आयुर्वेद औषधालय एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में आयोजित हुआ, जिसमें स्थानीय बच्चों और किशोरियों की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को मोबाइल और अत्यधिक स्क्रीन टाइम से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया। साथ ही उन्हें बाहरी खेलों और शारीरिक गतिविधियों में अधिक समय देने के लिए प्रेरित किया गया। स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने पर भी जोर दिया गया। बच्चों की हीमोग्लोबिन जांच की आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. प्रियंका जैन ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण और हीमोग्लोबिन जांच की गई। जिन बच्चों में किसी प्रकार की कमी पाई गई, उन्हें आवश्यक परामर्श और मार्गदर्शन दिया गया। किशोरियों को पोषण, व्यक्तिगत स्वच्छता और संतुलित आहार के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। गर्मी में लू से बचाव के बताए उपाय, तरल पदार्थ लेने की सलाह भीषण गर्मी को देखते हुए प्रतिभागियों को लू से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया गया। उन्हें अधिक से अधिक पानी और अन्य तरल पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी गई। आयुर्वेद कंपाउंडर रघुनाथ राम ने घरेलू उपायों के माध्यम से गर्मी से बचाव के तरीके साझा किए। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक दिनेश रेबारी ने गर्मियों के अनुकूल हल्के व्यायाम और योगाभ्यास की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से योग करने के लिए प्रेरित किया, ताकि वे शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकें। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और बच्चों में स्वस्थ जीवनशैली विकसित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों में उत्साह और जागरूकता स्पष्ट रूप से देखने को मिली।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *