बरनाला में हिंदू संगठनों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान उस समय तनाव बढ़ गया जब एक व्यक्ति ने गौ माता पर कथित तौर पर अभद्र टिप्पणी की। यह घटना लेंसकार्ट शोरूम के बाहर हुई, जहां विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल सहित कई संगठनों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे। जानकारी के अनुसार, इन संगठनों ने शाम पांच बजे रोष प्रदर्शन का ऐलान किया था। तय समय पर कार्यकर्ता एकत्रित हुए और शांतिपूर्वक नारेबाजी कर रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति, जो कथित तौर पर नशे में था, वहां पहुंचा और गौ माता को लेकर आपत्तिजनक एवं भड़काऊ टिप्पणी करने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शुरुआत में प्रदर्शनकारियों ने उसे नजरअंदाज करने की कोशिश की। हालांकि, कुछ देर बाद वह व्यक्ति फिर शोरूम से बाहर आया और इस बार उसने न केवल अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, बल्कि इशारों से भी भड़काने की कोशिश की। इससे कार्यकर्ताओं का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने उस व्यक्ति के साथ हाथापाई शुरू कर दी।
पुलिस ने भीड़ से आरोपी को छुड़ाया मामले की गंभीरता को देखते हुए मौजूद पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप किया। पुलिस ने आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस बल ने सतर्कता दिखाते हुए प्रदर्शनकारियों को शांत किया और कानून-व्यवस्था बनाए रखी। विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री नीलमणि समाधिया ने इस घटना को किसी बड़ी साजिश का हिस्सा बताया। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि आरोपी के मोबाइल रिकॉर्ड की जांच की जाए, ताकि यह पता चल सके कि उसे जानबूझकर माहौल खराब करने के लिए भेजा गया था या नहीं। आरोपी ने हाथ जोड़कर माफी मांगी बताया गया कि बाद में थाना प्रभारी के हस्तक्षेप के बाद आरोपी ने अपने व्यवहार पर खेद जताते हुए हाथ जोड़कर माफी मांगी। थाना सिटी प्रभारी लखविंदर सिंह ने कहा कि शहर का माहौल बिगाड़ने की किसी को इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस दर्ज बयानों के आधार पर मामले की जांच कर रही है और दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
आरोपी ने हाथ जोड़कर माफी मांगी बताया गया कि बाद में थाना प्रभारी के हस्तक्षेप के बाद आरोपी ने अपने व्यवहार पर खेद जताते हुए हाथ जोड़कर माफी मांगी। थाना सिटी प्रभारी लखविंदर सिंह ने कहा कि शहर का माहौल बिगाड़ने की किसी को इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस दर्ज बयानों के आधार पर मामले की जांच कर रही है और दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Source link