पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा शातिर चोर:आरोपी सुनसान मकानों, दुकानों और वर्कशॉप को बनाता निशाना; पहले भी कई चोरी की वारदातों में शामिल रहा




राजधानी जयपुर वेस्ट में एक शातिर चोर को 24 घंटे में गिरफ्तार किया है। आरोपी चोरी के लिए सुनसान मकानों, दुकानों और वर्कशॉप को निशाना बनाता था। डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण ने बताया कि 21 अप्रैल को पीड़ित हीरालाल यादव ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उनकी हाथोज स्थित जे.के. मोटर्स सर्विस सेंटर पर एक अज्ञात व्यक्ति गाड़ी की जानकारी लेने के बहाने आया। मौके का फायदा उठाकर उसने ऑफिस में रखे कपड़ों की जेब से ₹50,000 नकद चुरा लिए और फरार हो गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए। सीसीटीवी फुटेज खंगाले, मुखबिर से सूचना जुटाई और संदिग्धों पर निगरानी रखी इन प्रयासों के बाद आरोपी सतवीर सिंह (34), निवासी सीकर (हाल निवासी मुरलीपुरा, जयपुर) को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशा और जुए का आदी है, सुनसान मकानों, दुकानों और वर्कशॉप को निशाना बनाता है। पहले भी कई चोरी की वारदातों में शामिल रहा है। आरोपी ने जयपुर के सिरसी रोड, रेनवाल और हिंगोनिया क्षेत्र में वर्कशॉप से नकदी चोरी करना कबूल किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और चोरी गई रकम की बरामदगी के प्रयास जारी हैं। आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड को भी खंगाला जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *