Melbourne Parashuram Jayanti | 108 हवन Yagna, Shri Durga Temple & Brahman Sabha


परशुराम जयंती समारोह में शामिल लोग

आस्ट्रेलिय के मेलबर्न में श्री दुर्गा टेंपल, ब्राह्मण सभा ऑस्ट्रेलिया और इस्पेक (चैप्टर ऑस्ट्रेलिया) ने भगवान परशुराम जयंती का आयोजन किया। इस अवसर पर 108 हवन यज्ञ और भगवान परशुराम की जीवनी पर आधारित एक नाटकीय कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

.

कार्यक्रम में भारतीय दूतावास से कांउसल कॉमर्स एंड एजुकेशन अधिकारी हेमंत कुमार पाण्डेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। मंच का संचालन डॉ. रितेश चुग ने किया।

मुख्य अतिथि हेमंत कुमार पांडे, वरिष्ठ समाजसेविका प्रेम हंस और वैदिक ग्लोबल के डायरेक्टर राकेश राय ने भगवान परशुराम के जीवन पर प्रकाश डाला। श्री दुर्गा टेंपल के अध्यक्ष कुलवंत राय जोशी और ब्राह्मण सभा ऑस्ट्रेलिया के अध्यक्ष चंद्र शर्मा को इस आयोजन के लिए बधाई दी गई।

परशुराम जयंती समारोह में मौजूद लोग

परशुराम जयंती समारोह में मौजूद लोग

सनातन संस्कृति से जोड़ना है लक्ष्य आयोजकों ने बताया कि यह छठी बार है जब भगवान परशुराम जयंती का आयोजन किया गया है। श्रद्धालुओं ने 108 हवन यज्ञों में आहुतियां डालकर विश्व कल्याण की प्रार्थना की। भगवान परशुराम की जीवनी पर आधारित नाटक बच्चों को उनकी महिमा से परिचित कराने के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया।

श्री दुर्गा टेंपल, ब्राह्मण सभा ऑस्ट्रेलिया और इस्पेक का मुख्य लक्ष्य लोगों को भारत की संस्कृति और सनातन धर्म से जोड़ना है। मंदिर समिति की ओर से हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न व्यंजनों के लंगर की व्यवस्था भी की गई थी।

इस अवसर पर ऋषि प्रभाकर, राजन शर्मा, पंडित सिकंदर शर्मा, पंडित प्रवीण गोसाई, आज़ाद शर्मा, रवि शर्मा, केतन राजपाल, दविंदर शर्मा, सौरव शर्मा, अंशुमन, अभ्यम, केशव शर्मा, रोहित कुमार, राजेंद्र नैन, गोपाल कृष्ण कालिया, श्याम लाल शर्मा और जेसन शर्मा सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *