पूर्णिया में करंट से किसान की मौत हो गई। किसान मक्के के खेत में पटवन के लिए मोटर लगाने गए थे। इसी दौरान मोटर में बिजली कनेक्शन जोड़ते वक्त करंट की चपेट में आ गए। उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान धमदाहा के नीरपुर बरान वार्ड-12 निवासी राजेंद्र मंडल के बेटे बमबम मंडल (25) के रूप में हुई है। किसान के पिता राजेंद्र मंडल ने बताया कि मेरा बेटा घर से 2 किलोमीटर दूर खेत गया था। कुछ देर बाद जब पत्नी और मैं खेत की ओर गए। वहां देखा कि बमबम मंडल मोटर के पास करंट लगने से जमीन पर गिरा है। घटना धमदाहा थाना क्षेत्र के तुलसीकुड़िया की है।
पत्नी को बच्चों के भविष्य की चिंता बताया कि बिजली के तार को अलग किया गया, तुरंत किसान को GMCH पूर्णिया में एडमिट कराया गया, पर जान नहीं बची। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम के बाद लाश को घर लाया गया। पत्नी ने कहा कि पति ही पूरे परिवार का सहारा थे। अब छोटे बच्चों का पालन-पोषण कैसे होगा, यही सबसे बड़ी चिंता है। फणीश्वरनाथ रेणु टीओपी की पुलिस ने बताया कि करंट से एक युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Source link