पूर्णिया में सरकारी टीचर ने फांसी लगाकर दी जान:पत्नी से विवाद चल रहा था, पांच महीने पहले हुई थी शादी; किराए के मकान में अकेले रहते थे




पूर्णिया के भवानीपुर में सरकारी शिक्षक ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। कमरे में शिक्षक की लाश झूलती मिली। बताया जा रहा है कि शिक्षक का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। अकेलेपन और तनावग्रस्त वैवाहिक जीवन से परेशान होकर शिक्षक ने ये खौफनाक कदम उठाया। घटना अकबरपुर थाना क्षेत्र के बोचाहि गांव की है। मृत शिक्षक की पहचान मुकेश कुमार के रूप में हुई है, जो अररिया जिले के आरएस गांव के रहने वाले थे। वे भवानीपुर के लाठी पंचायत स्थित भीम जवारी के प्राथमिक विद्यालय सरपंच टोला में सहायक शिक्षक के रूप में कार्यरत थे। जानकारी के मुताबिक, पांच महीने पहले दिसंबर में मुकेश कुमार की सहरसा जिले‎ के सोनवर्षा निवासी संजीव सिंह‎ की बेटी कशिश सिंह के साथ हुई‎ थी। शादी के महज पांच महीने ‎के भीतर ही पति-पत्नी के बीच‎ रिश्तों में कड़वाहट आने लगी‎थी। परिजन बोले- मानसिक रूप से परेशान थे मुकेश कुमार घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि वे बोचाहि गांव में किराये का कमरा लेकर रहने लगे थे। कमरा भैरव मंडल के बेटे मुनेश्वर मंडल के घर में था। परिवार से दूर रहकर वे यहीं से स्कूल आते-जाते थे। वे अक्सर अपने काम में व्यस्त रहते थे, लेकिन पिछले कुछ देर वे मानसिक रूप से परेशान नजर आ रहे थे। रोजाना की तरह सोमवार रात खाना खाकर कमरे में चले गए। अगले दिन सुबह वे स्कूल नहीं पहुंचे तो सहयोगियों ने कॉल किया। मगर कॉल का रिस्पांस न आने पर देर शाम वे कमरे पर पहुंचे। कमरा अंदर से लॉक था। काफी देर तक जब कमरे में कोई हलचल नहीं हुई और दरवाजा अंदर से बंद रहा, तो आसपास के लोगों को शक हुआ। खिड़की से झांककर देखा गया तो अंदर का दृश्य देखकर लोगों के होश उड़ गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा घटना की सूचना तुरंत अकबरपुर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी कोशिश के बाद दरवाजा तोड़ा गया। अंदर का दृश्य बेहद दर्दनाक था। लॉक तोड़कर कमरे के अंदर दाखिल होने पर शिक्षक कमरे में फंदे से झूलते मिले। पुलिस ने शव को नीचे उतारा और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच के दौरान एक अहम बात सामने आई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मुकेश कुमार का अपनी पत्नी के साथ अक्सर फोन पर विवाद होता था। बताया जा रहा है कि सोमवार को भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हुई थी। इसी के बाद उन्होंने इतना बड़ा कदम उठा लिया। हालांकि, ये अभी जांच का विषय है और पुलिस हर पहलू को खंगाल रही है। पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है, ताकि कॉल डिटेल और आखिरी बातचीत से कुछ सुराग मिल सके। साथ ही, परिवार के लोगों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका आरती कुमारी ने बताया कि मुकेश कुमार ने पिछले साल 15 मई 2025 को यहां योगदान दिया था। उनके निधन की खबर से स्कूल में भी शोक का माहौल है। बच्चों और शिक्षकों के बीच दुख और सन्नाटा पसरा हुआ है। थानाध्यक्ष अनुज कुमार राज ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन पुलिस किसी भी निष्कर्ष पर जल्दबाजी में नहीं पहुंचना चाहती। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी जांच के बाद ही असली वजह साफ होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *