शादी से लौट रहे मां-बेटे की बाइक टकराई:अशोकनगर में आमने-सामने भिड़ंत; 3 घायल, जिला अस्पताल रेफर




अशोकनगर जिले के पिपरई क्षेत्र (चिरवास गांव के पास) में मंगलवार देर शाम दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार मां-बेटा और सामने से आ रहा एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वर्तमान में तीनों घायलों को पिपरई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर हालत के चलते अशोकनगर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। कौधयाई गांव से शादी समारोह से लौट रहे थे मां-बेटा जानकारी के अनुसार, बरखेड़ा काछी गांव निवासी रोहित वंशकार अपनी मां ममता वंशकार के साथ कौधयाई गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। मंगलवार देर शाम दोनों मां-बेटा अपनी बाइक से वापस गांव लौट रहे थे। इसी दौरान चिरवास गांव के पास सामने से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। दूसरी बाइक कर्र गांव निवासी अरविंद यादव चला रहा था, जो किसी काम से पिपरई सामान लेने जा रहा था। दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त, घायलों की हालत गंभीर आमने-सामने की यह टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों मोटरसाइकिलें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर तुरंत एंबुलेंस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को पिपरई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद, डॉक्टरों ने तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए अशोकनगर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *