प्रतापगढ़ जिले के देवगढ़ थाना क्षेत्र के बड़ी लाख गांव में रविवार को करंट लगने से एक बुजुर्ग किसान की मौत हो गई। किसान खेत में काम कर रहा था। इस दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। मृतक की पहचान हुरजी (72) के रूप में हुई है। परिजन उसे गंभीर अवस्था में तुरंत जिला अस्पताल लेकर जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक परिवार का एकमात्र कमाने वाला था और उसकी दो बेटियां हैं। देवगढ़ थाना के जांच अधिकारी भारत राज सिंह ने जानकारी दी कि मृतक के भतीजे नंदलाल की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया है। सोमवार सुबह जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।
Source link