फाजिल्का में कंबाइन से गिरकर व्यक्ति की मौत:ड्राइवर और उसके साथी का बीच-बचाव करा रहा था, परिजनों ने धक्का देने के लगाए आरोप




फाजिल्का जिले के गांव कबूलशाह खुब्बन में कंबाइन से गिरकर एक व्यक्ति की मौत होने का मामला सामने आया है। आरोप हैं कि एक खेत से दूसरे खेत कंबाइन ले जाते समय कंबाइन ड्राइवर का अपने साथी के साथ विवाद हो गया। दोनों झगड़ पड़े जिनको छुड़वाने के चलते रास्ता दिखाने के लिए कंबाइन पर बैठा व्यक्ति नीचे गिर गया और टायर के नीचे आने से उसकी मौत हो गई। जिसके शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। फिलहाल मौके पर पुलिस पहुंची है और मामले में जांच की जा रही है। ड्राइवर और उसके साथी के बीच हुआ विवाद गांव कबूलशाह खुबन के रहने वाले सरपंच बलवीर सिंह ने बताया कि गांव में एक परिवार द्वारा कंबाइन के जरिए खेत में गेहूं की कटाई करवाई जा रही थी। एक खेत से कटाई करवा दूसरे खेत जाने के लिए कंबाइन ड्राइवर ने रास्ता पूछा तो खेत मालिक ने उसके खेत में काम कर रहे गुरमेज सिंह को उनके साथ कंबाइन पर बैठा दिया। उनका आरोप है कि जब वह दूसरे खेत जा रहे थे तो रास्ते में कंबाइन ड्राइवर और उसके साथी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बीच-बचाव के दौरान धक्का देने के आरोप दोनों झगड़ने लगे, जब गुरमेज ने उन्हें छुड़वाने का प्रयास किया तो उसे उक्त लोगों ने चलती कंबाइन से धक्का दे दिया। जिससे वह कंबाइन से नीचे गिरा और उसके टायर के नीचे आने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद कंबाइन ड्राइवर और उसका साथी मौके से फरार हो गए। मृतक के लड़के सुरजीत सिंह ने इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। मामले की जांच कर रही पुलिस उधर थाना खुईखेड़ा के एसएचओ प्रगट सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिलने के बाद वह सरकारी अस्पताल पहुंचे है। जहां पारिवारिक सदस्यों के बयानों के आधार पर मामले में जांच पड़ताल के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *