प्रयागराज में चिलचिलाती धूप ने किया बेहाल:तापमान 40°C के पार, कड़क धूप में बाहर निकलना मुश्किल




प्रयागराज में इन दिनों गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बुधवार को इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया, जब तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। गुरूवार को भी हालात कुछ ऐसे ही रहे,सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान किया। पिछले दो दिनों से प्रयागराज प्रदेश के सबसे गर्म जिलों में शामिल रहा है। अधिकतम तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। सुबह से ही चिलचिलाती धूप के कारण सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया है। लोग धूप से बचने के लिए छांव, छतरी और अन्य उपायों का सहारा लेते नजर आ रहे हैं। दोपहर के समय शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा दिखाई देता है और आवाजाही काफी कम हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे गर्मी का असर और तेज होने की संभावना है। ऐसे में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। धूप और गर्मी से बचने के आसान उपाय:



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *