फगवाड़ा में DSP की मौत:SP बोलीं- सरकारी रिवॉल्वर साफ करते हुए गोली चली, सीने में लगी, हम जांच कर रहे




एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) में तैनात डीएसपी योगेश कुमार शर्मा की मंगलवार सुबह फगवाड़ा स्थित अपने सरकारी आवास पर गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, डीएसपी अपनी सरकारी रिवॉल्वर साफ कर रहे थे। इसी दौरान गोली चली और उनके सीने में लगी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे थे, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कपूरथला की SP माधवी शर्मा ने कहा है कि परिवार के बयान पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *