फरीदकोट में अमृतसर बठिंडा नेशनल हाईवे पर गांव चंदबाजा के पास गुरुवार को सुबह सवेरे एक ट्रैक्टर और कैंटर के बीच हुई टक्कर में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को दिए बयान में संजय लोधी ने बताया कि उसका बड़ा भाई जयहिंद (27),उबराए कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन कंपनी में ड्राइवर नौकरी करता था। घटना के समय वह कंपनी की एक मशीन ट्रैक्टर के साथ जोड़ कर जीरा की ओर जा रहा था। संजय भी उसके साथ ट्रैक्टर पर सवार था। पीछे से कैंटर चालक ने तेज रफ्तार में मारी टक्कर गांव चंदबाजा के पास एक कैंटर चालक ने तेज रफ्तार से वाहन चलाते हुए पीछे से टक्कर मार दी। इससे दोनों ट्रैक्टर समेत सड़क किनारे गिर गए। इससे जयहिंद गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एंबुलेंस से गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, फरीदकोट ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कैंटर चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार सूचना पर पुलिस चौकी कलेर के इंचार्ज एएसआई हरदेव सिंह समेत सड़क सुरक्षा फोर्स के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ-साथ दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया। एएसआई हरदेव सिंह ने बताया कि इस मामले में कैंटर चालक मुकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। कैंटर चालक मुकेश के खिलाफ मृतक जयहिंद के भाई के बयान के आधार पर थाना सदर फरीदकोट में केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक जय हिंद के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इसके बाद उसे परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
Source link