फलोदी में कांग्रेस की ग्रामीण चौपाल:जिला अध्यक्ष नागौरी बोले- भाजपा गिरती साख के डर से पंचायत चुनाव टाल रही




जिला कांग्रेस कमेटी फलोदी की ओर से ग्राम पंचायत जोड़ में ‘संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ’ अभियान के तहत ग्रामीण चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष मोहम्मद सलीम नागौरी ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह अपनी गिरती साख के डर से पंचायती राज चुनाव करवाने से कतरा रही है। चौपाल को संबोधित करते हुए नागौरी ने कहा कि कांग्रेस को मजबूत करना और लोकतंत्र की रक्षा करना सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं पर चिंता व्यक्त की, और कहा कि सरकार इन मुद्दों पर गंभीर नहीं है। नागौरी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। इस अवसर पर फलोदी प्रधान हाजी उमर दीन सिंधी ने भी कांग्रेस के साथ मिलकर काम करने का आह्वान किया। ग्राम अध्यक्ष अब्दुल करीम खान ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस चौपाल में शकुर ख़ान, कमर दीन, गफूर हाजी, नैने खान, नसरदीन फ़ौजी, मुजीब खनूरा, अकरम मेहर, सदीक जोड़, सऊखा सहित कई कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *