फाजिल्का जिले के गांव मोहम्मद पीरा में गेहूं के अवशेष नें आग लग गई। भारत-पाकिस्तान सरहद की अंतरराष्ट्रीय तारबंदी के नजदीक खेत में लगी इस आग से करीब 8 एकड़ गेहूं का अवशेष जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंचे किसानों और लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा कि अगर समय रहते आग पर काबू न पाया जाता तो पास में खड़ी गेहूं की फसल का भी नुकसान हो सकता था। बिजाई करने के लिए लगाई थी आग, तेज हवा से फैली गांव मोहम्मद पीरा के सरपंच कुलविंदर सिंह ने बताया कि गांव में एक किसान द्वारा खेत में गेहूं की कटाई के बाद पशुओं के चारे की बिजाई करने के लिए एक कनाल जमीन में आग लगाई थी। लेकिन हवा तेज होने के चलते पास में पड़ती किसान लखबीर सिंह के गेहूं के खेत में आग फैल गई। जिससे करीब 8 एकड़ गेहूं का नाड़ जलकर राख हो गया। लोगों के सहयोग से पाया आग पर काबू हालांकि घटना का पता चलते ही इलाके के किसान मौके पर पहुंच गए और सभी ने पेड़ों की टहनियों और लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका। सरपंच ने बताया कि इस घटना के बाद किसान का काफी नुकसान हो गया है। हालांकि उन्होंने कहा कि अगर समय रहते आग पर काबू न पाया जाता, तो पास में खड़ी गेहूं की फसल को भी भारी नुकसान हो सकता था।
Source link