PM मोदी के पचपदरा दौरे को लेकर जोधपुर में तैयारियां:भाजपा देहात की बैठक में जिलाध्यक्ष ने सौंपी जिम्मेदारी, कार्यक्रम सफल बनाने की रणनीति




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पचपदरा दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी की ओर से तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में लघु उद्योग भारती परिसर में पचपदरा कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने के संकल्प के साथ जिला जोधपुर ग्रामीण की बैठक जिला अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा करते हुए बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने एवं अधिकाधिक जनसमूह को जोड़ने के लिए रणनीति तय की गई। बैठक में मुख्य वक्ता संसदीय कार्य एवं विधि मंत्री जोगाराम पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने संबोधित किया। बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भोपालसिंह बडला, प्रदेश संयोजक पशुपालन प्रकोष्ठ जगदीश देवासी, प्रदेश उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा सहीराम विश्नोई, प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा सिकंदर बख्श, जिला महामंत्री शिवराम ग्वाला, सुमित्रा विश्नोई, यशपाल गोधा सहित जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *