फाजिल्का में गाड़ी के चालान पर विवाद:पिज्जा लेने गया शख्स, कार में बैठे थे बच्चे; बाहर आते ही बनाई पुलिस की वीडियो




फाजिल्का के भगवान वाल्मीक मंदिर के नजदीक रोड पर खड़ी गाड़ी के चालान को लेकर विवाद हो गया। एक शख्स निजी रेस्टोरेंट में पिज्जा ऑर्डर करने के लिए आया था। उसने सड़क किनारे गाड़ी को पार्क किया, लेकिन गाड़ी में उसके बच्चे और परिवार बैठा रहा। जैसे ही वह पिज्जा ऑर्डर कर बाहर आया तो पुलिस गाड़ी का चलान कर चुकी थी। इसी बात को लेकर गुस्साए व्यक्ति ने पुलिस की गाड़ी का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। आरोप लगाए कि पुलिस की खुद की गाड़ी सड़क के बीच मौजूद थी। जब वीडियो बनाई तो वह मौके से गाड़ी लेकर चले गए। बच्चों और परिवार संग बाजार आया था शख्स
जानकारी देते हुए गांव बाधा के रहने वाले कब्बी वारवल ने बताया कि उसके बच्चों ने कहा कि उन्होंने पिज्जा खाना है। वह बच्चों और परिवार संग बाजार आया। इस दौरान उसने भगवान वाल्मीकि चौक में अपनी गाड़ी सड़क किनारे पार्क की और पिज्जा ऑर्डर करने के लिए निजी रेस्टोरेंट के अंदर चला गया। पुलिस उसकी गाड़ी का कर चुकी थी चालान
जैसे ही वह बाहर आया तब तक पुलिस उसकी गाड़ी का चालान कर चुकी थी। उसने कहा कि गाड़ी में उसके बच्चे और परिवार मौजूद था, गाड़ी स्टार्ट थी। इसके बावजूद पुलिस ने गाड़ी का चालान कर दिया और तर्क दिया कि कार सफेद पट्टी से बाहर रोंग साइड पार्क की गई थी। इसके बाद उसे गुस्सा आया और उसने पुलिस की गाड़ी का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस के साथ कोई ट्रैफिक कर्मचारी मौजूद नहीं
वीडियो में उसने तर्क दिया कि अगर उसकी गाड़ी सफेद पट्टी से बाहर है तो पुलिस की गाड़ी सड़क के बीच खड़ी हुई है, इसे क्यों नहीं साइड पर पर लगाया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस के साथ कोई ट्रैफिक कर्मचारी मौजूद नहीं था। बेवजह उसकी गाड़ी का चालान किया गया है। जब उसने वीडियो बनाई तो पुलिस कर्मचारी मौके से खिसकते बने।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *