फाजिल्का में सरे बाजार तेजधार हथियारों से हमला:युवकों ने घरों छिपकर बचाई जान, परिजन हत्थे चढ़े, तीन लोग गंभीर रूप से घायल




फाजिल्का के गौशाला रोड पर पुराने एचडीएफसी बैंक के नजदीक गुंडागर्दी का नंगानाच देखने को मिला। धारदार हथियारों के बल पर लोगों पर वार किया गया और उन्हें खून से लथपथ कर हमलावर फरार हो गए। मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। वारदात में घायल तीन लोगों को फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है । बताया गया कि शास्त्री चौक पर किसी फास्ट फूड की रेहड़ी पर गांव मौजम के दो युवा खा पी रहे थे। तभी तेज हथियार लेकर दर्जन भर ज्यादा युवकों ने उन्हें घेर लिया। दोनों पक्षों में रंजिश थे। अपने को घिरता देख रेहड़ी पर खा पी रहे युवक सबकुछ छोड़कर भागे। दोनों एचडीएफसी बैंक के नजदीक चौक पहुंचे। इधर उधर घरों में छिप गए।
जान बचाने के लिए घर में छिपे युवक, परिजनों को बुलाया दोनों युवकों ने भागते समय रास्ते में अपने परिजनों और रिश्तेदारों को फोन कर बुला लिया था। कुछ देर में ही परिवार के बच्चों बचाने के लिए गांव मौजम निवासी ऑटो चालक काला सिंह और परिवार के अन्य दो लोग मौके पर पहुंच गए। दोनों युवक घरों में छिपे थे। जैसे बच्चों को बचाने के लिए पहुंचे इन लोगों को हमलावरों ने घेर लिया। युवक नहीं मिले, परिजन चढ़े हमलावरों के हत्थे हमलावरों ने तेजधार हथियारों से दोनों युवकों के परिजनों पर हमला बोल दिया। इसमें काला सिंह की उंगलियां देसी हथियार कापे के वार से कट गई। वहीं अन्य दो लोगों को भी काफी चोटें आई है। बताया जा रहा है कि हमलावर पुराने एचडीएफसी चौंक के नजदीक एक दुकान में छिपे हुए थे। मारपीट शुरू होते ही उक्त दुकानदार ने अपनी दुकान के शटर को बंद कर दिया । सरेआम खूनखराबे से दहशत, पुलिस आने पर भागे अचानक हुई मारपीट देख काफी लोग एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी। दिनदहाड़े हुई गुंडागर्दी व हथियारों के इस्तेमाल ने पूरे गौशाला रोड और कालका मंदिर गली में दहशत फैला दी। कुछ देर मे ही पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची हमलावर मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया हमले में घायल लोगों को इलाज के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है । फिलहाल पुलिस अधिकारी भगवान चंद का कहना है कि मामले में ज़ख्मियों की बयान दर्ज कर जांच पड़ताल कर बनती कार्यवाही की जाएगी । इस मामले में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *