फाजिल्का के अबोहर में नानक नगरी निवासी 24 वर्षीय युवक अनमोल चुघ की जलालाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मंगलवार देर रात करीब 9 बजे उसके शव को सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां सिटी वन पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है। बताया जा रहा है कि युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। उसने परिजनों को इसकी वीडियो बनाकर भेजा था। युवक के ऊपर साइबर क्राइम के मामले दर्ज थे। इसको लेकर वह जेल भी काट कर आया था। वह बीते कुछ दिनों से जलालाबाद में किराए पर रह रहा था। अबोहर में हाल ही में साइबर अपराध से जुड़े मामलों में पुलिस कई स्थानों पर छापेमारी की थी। बीते दो माह से किराए पर रह रहा था मृतक के परिजनों के अनुसार, अनमोल पिछले करीब दो महीने से जलालाबाद में रह रहा था। बताया जा रहा है कि वह पहले भी साइबर अपराध से जुड़े मामलों आरोपी था। इसमें उस पर केस दर्ज हुए थे और वह जेल भी काटकर आया था। परिवार को मंगलवार देर शाम घटना की सूचना मिली, जिसके बाद वे जलालाबाद पहुंचे। परिजनों का कहना है कि उसने कल शाम को फोन किया था। इसमें उसने कहा था कि वह फांसी लगा लेगा ृ पुलिस ने मोबाइल जांच के लिए लिया पुलिस ने मृतक का मोबाइल जांच के लिए कब्जे में ले लिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह घटना जलालाबाद क्षेत्र की है, इसलिए संबंधित थाना पुलिस को सूचित कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई परिजनों के बयानों के आधार पर की जाएगी। साइबर क्राइम से जुड़े मामले में हाल के दिनों में हुई कई छापेमारी मृतक के पड़ोसी और समाजसेवी नेता इंद्रजीत भंडारी ने बताया कि अनमोल साइबर अपराध के जाल में फंस गया था और मानसिक रूप से परेशान भी था। उन्होंने इस घटना से जुड़े कई सवालों की जांच की मांग की है। भंडारी ने यह भी बताया कि अबोहर के सैकड़ों युवा साइबर क्राइम के इस जाल में फंस चुके हैं और आए दिन बाहरी राज्यों की पुलिस द्वारा उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।
Source link