उदयपुर के गोगुंदा थाना क्षेत्र में रावलिया खुर्द स्थित राठौड़ों का गुड़ा में आज सुबह लेपर्ड ने गाय के बछड़े पर हमला कर दिया। बछड़े की आवाज सुनकर परिवार ने देखा और शौर मचाया। तब तक लेपर्ड भाग गया। हमले की सूचना वन विभाग और पशु चिकित्सक मौके पर पहुंचे। घायल बछड़े का उपचार किया गया। बछड़े के पास में ही थी गाय वाग सिंह पुत्र सुमेर सिंह राजपूत के घर के पीछे बाड़े में बछड़ा बंधा था। लेपर्ड के हमले से परिवार बुरी तरीके से डर गया। बाड़े में जाकर देखा तो बछड़ा दर्द से कराह रहा था। पास ही गाय बंधी थी। आस-पास के ग्रामीण भी एकत्रित हो गए। पिंजरा लगाकर लेपर्ड को पकड़ने की मांग ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से पैंथर का मूवमेंट बना हुआ है। उन्होंने वन विभाग से जल्द से जल्द पिंजरा लगाकर लेपर्ड को पकड़ने की मांग की है। ताकि किसी बड़े हादसे को रोका जा सकें। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते लेपर्ड को नहीं पकड़ा गया तो यह किसी भी समय ग्रामीणों के लिए खतरा बन सकता है। फिलहाल गांव में लोग रात में अकेले खेत में काम करने में डर रहे हैं।
Source link