फाजिल्का के अरणीवाला थाना पुलिस ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने के आरोप में एक आप कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पिछले साल जुलाई में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए कई बार उसके घर पर छापेमारी की, लेकिन वह फरार चल रहा था। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान फाजिल्का के गांव वैसाखेवालाखूह निवासी स्वर्ण सिंह के रूप में हुई है। उस पर आरोप है कि उसने एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर चार से पांच लाख रुपए ठगे थे। धोखाधड़ी का दर्ज किया गया था मुकदमा
थाना अरणीवाला के एसएचओ परमजीत कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पिछले वर्ष जुलाई में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए कई बार उसके घर पर छापेमारी की, लेकिन वह फरार चल रहा था। उसकी जमानत याचिका भी अदालत से खारिज हो चुकी थी। पुलिस ने अब स्वर्ण सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास AAP का कोई संवैधानिक पद नहीं
एसएचओ ने कहा कि आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि मामले में आगे की पूछताछ की जा सके। हालांकि, आरोपी स्वर्ण सिंह के पास आम आदमी पार्टी का कोई संवैधानिक पद नहीं है। वह गांव में कथित तौर पर आप नेता के रूप में कार्य करता था।
Source link