फिरोजपुर में निर्माणाधीन इमारत का लेंटर गिरा:चार लोग दबे, 3 को तुरंत निकाला, डेढ़ घंटे बाद रेस्क्यू हुए मशीन मालिक की हालत गंभीर




फिरोजपुर के गुरुहरसहाय के गांव गोलू का मोड़ के नजदीक एक हादसा हुआ है। अचानक नवनिर्माण के दौरान इमारत का लेंटर गिर गया और हादसे में चार लोग मलबे के नीचे आ गए। हादसे के बाद तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि एक व्यक्ति, जिसकी पहचान सोनू के रूप में हुई है, मलबे के नीचे दबा रहा। लोगों के सहयोग से राहत कार्य शुरू कर दिए गए और जेसीबी मशीनें मलबे को हटाने का काम कर रही थीं ताकि मलबे के नीचे दबे युवक को बचाया जा सके। प्रशासन की टीमें भी मौके पर पहुंचीं और एंबुलेंस बुलाई गई। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद युवक को मलबे के नीचे से निकाल एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। नई दुकान की इमारत का निर्माण हो रहा था, लेंटर डालते समय हादसा प्राप्त जानकारी के अनुसार, फिरोजपुर के गोलू का मोड़ के नजदीक नई दुकान की इमारत का निर्माण किया जा रहा था। जिस दौरान इमारत का लेंटर डाला जा रहा था, तभी अचानक नवनिर्माण इमारत का लेंटर गिर गया। विवाहित और दो बच्चों का पिता है घायल सोनू बताया जा रहा है कि मलबे के नीचे दबा युवक जिसका नाम सोनू है, विवाहित है और दो बच्चों का पिता है। करीब डेढ़ से दो घंटे की मशक्कत के बाद मलबे के नीचे दबे सोनू को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस के जरिए अस्पताल इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *