कोटा में NH52 पर ओवरटेक करती बोलेरो-कार में भिड़ंत:भाजपा जिला उपाध्यक्ष समेत 4 घायल, सिर में चोट लगी; हॉस्पिटल में कराया भर्ती




कोटा के मोड़क थाना क्षेत्र में बोलेरो और कार में आमने-सामने की भिड़ंत हो गईं। हादसे में कार सवार भाजपा जिला उपाध्यक्ष समेत 4 लोग घायल हो गए। घटना कोटा-झालावाड़ NH 52 पर कमलपुरा के पास बुधवार शाम साढ़े 6 बजे की है। घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया। दो घायल कोटा में निजी हॉस्पिटल में भर्ती हैं, जबकि दो घायलों का इलाज झालावाड़ में चल रहा है। भाजपा नेता अखिलेश मेडतवाल ने बताया- भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र काला, युवा मोर्चा जिला महामंत्री विकास चौहान सहित ओमप्रकाश योगी और महेश गुप्ता कार से कोटा से रामगंजमंडी लौट रहे थे। कार विकास चौहान चला रहे थे। कमलपुरा के पास झालावाड़ की तरफ से ओवरटेक करती आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने सामने से टक्कर मारी दी। टक्कर के बाद कार सड़क किनारे चली गईं। कार सवार अचेत हो गए। जिन्हें राहगीरों ने संभाला। घायलों को अस्पताल भेजा भाजपा नेता अखिलेश मेडतवाल ने बताया- हादसे के बाद पुलिस को सूचना दी। घायलों को कार से बाहर निकालकर हॉस्पिटल भेजा। नरेंद्र काला व ओमप्रकाश को कोटा के अलग-अलग निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वहीं विकास और महेश का झालावाड़ में इलाज चल रहा है। ओमप्रकाश व विकास के सिर में चोट लगी है। सभी के फ्रेक्चर हुआ है। नरेंद्र काला कोटा स्टोन एसोसिएशन रामगंजमंडी के अध्यक्ष भी हैं। पुलिस ने कहा- हादसे की कर रहे जांच मोडक थाना SHO सज्जन कुमार ने बताया- शाम 7 बजे के आसपास हादसे की सूचना मिली। बोलेरो झालावाड़ से बूंदी की तरफ जा रही थी। बोलेरो में 7-8 लोग सवार थे। कार सवार कोटा से रामगंजमंडी की तरफ जा रहे थे। दोनों गाड़ियों में आमने सामने की टक्कर हुई। हादसे में बोलेरो में सवार लोगों के हल्की चोट लगी, जबकि कार में सवार चार लोग घायल हुए हैं। हादसा कैसे हुआ, इस बारे में जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *