फिरोजपुर में 2 पक्षों के झगड़े में फायरिंग:गोली लगने से नाबालिग घायल, फरीदकोट रेफर, रास्ते में खड़ी बाइक लेकर विवाद




फिरोजपुर जिले के गांव गामेंवाला में मामूली विवाद में 2 पक्षों में संघर्ष हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। जिसमें गोली लगने से एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए फिरोजपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां डॉक्टर द्वारा किशोर को प्राथमिक इलाज देने के बाद उसे गंभीर हालत में फरीदकोट रेफर कर दिया गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। कार को रास्ता न देने पर हुआ विवाद किशोर की मां ने बताया कि वह गांव गामेवाला के रहने वाले है। उसे सूचना मिली कि उसके किशोर को गोली लगी है। जिसके बाद वह मौके पर पहुंची और किशोर को इलाज के लिए फिरोजपुर के अस्पताल में भर्ती करवाया है। महिला के मुताबिक गली में खड़े बाइक की वजह से कार न गुजरने के चलते कार ड्राइवर के साथ झगड़ा हुआ। जबकि डॉक्टर के मुताबिक किशोर को जख्मी हालत में लाया गया है। उन्होंने बताया कि उसकी जांघ में गोली लगी है। जिसे प्राथमिक इलाज दे दिया गया है, और उसे आगे इलाज के लिए फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। कार सवार लोगों ने मारी गोली पुलिस अधिकारी हरिंदर सिंह ने बताया कि गांव गामेवाला में कुछ लोग कार पर सवार होकर जा रहे थे कि वहां पर किसी के साथ उनका झगड़ा हो गया। इस झगड़े के दौरान एक शख्स ने फायरिंग कर दी। जिससे वहां खड़े किशोर की जांघ में गोली लग गई। गोली लगने से घायल हुए किशोर को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है कि लड़ाई झगड़ा क्यों हुआ और किस लिए फायरिंग की गई है, ये जांच का विषय है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *