8 फीट लंबा मगरमच्छ मंदिर परिसर में घुसा:रेस्क्यू कर ने पकड़ा, नदी में सुरक्षित छोड़ा

[ad_1]


आबूरोड के सातपुर गांव में आईटीआई कॉलेज के पास स्थित एक मंदिर परिसर में 8 फीट लंबा मगरमच्छ घुस गया। मगरमच्छ को देखकर मंदिर के महाराज और सेवाकर्मी तुरंत परिसर से बाहर आ गए। घटना की सूचना तत्काल वन विभाग और रेस्क्यू टीम को दी गई। सूचना मिलते ही रेस्क्यू रास्कल्स टीम के सदस्य चिंटू यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू टीम ने काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। मगरमच्छ को रेस्क्यू करने के बाद पास की नदी में छोड़ दिया गया। वन विभाग ने स्थानीय निवासियों से अपील की है कि वे नदी और जलाशयों के आसपास सतर्क रहें। किसी भी वन्यजीव के दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचित करें।

[ad_2]

Source link

Leave a Comment