बखरी के मुसहरी टोला में आग से 35 घर जले:मुसहरी टोला का है मामला, 5 जनवरों की भी जलकर मौत




बेगूसराय में बुधवार को आग लगने से करीब 35 से अधिक घर जल कर राख हो गए। इस घटना में 5 जानवरों के जलने और 2 के झुलसने और अनाज, कपड़े, अन्य कीमती सामानों के भी जल जाने की बात कही जा रही है। किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की खबर नहीं है। पूरा मामला बखरी प्रखंड स्थित के चनरपत पंचायत के वार्ड संख्या 4 स्थित मुसहरी टोला का है।
किन किन चीजों का हुआ निकसान ? आग की चपेट में आए घरों में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। ग्रामीणों को भारी आर्थिक क्षति हुई है क्योंकि उनके अनाज के भंडार, वस्त्र और अन्य घरेलू उपयोग की वस्तुएं पूरी तरह खाक हो गईं। कई पालतू पशु भी आग की भेंट चढ़ गए।
मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ? घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक मुसहरी टोला का एक बड़ा हिस्सा जलकर खाक हो चुका था। बखरी थाना पुलिस और अंचल प्रशासन की टीम ने भी घटनास्थल का दौरा किया। प्रशासन नुकसान का आकलन कर रहा है और पीड़ित परिवारों की पहचान की जा रही है, ताकि उन्हें जल्द से जल्द राहत सहायता प्रदान की जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *