बच्चों के विवाद में 20 लोगों ने किया हमला:महिला-बच्चों समेत कई घायल, कैश लूटने का आरोप




किशनगंज के कुर्लीकोट थाना क्षेत्र में बच्चों के खेलने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच झड़प हुई। आरोप है कि करीब 20 लोगों ने एक घर पर हमला कर महिला और बच्चों सहित कई लोगों को घायल कर दिया। पीड़ित मो० सब्बीर (42) ने मंगलवार को कुर्लीकोट थाना में आवेदन देकर बताया कि बच्चों के खेलने को लेकर गांव के कुछ लोगों से उनकी कहासुनी हो गई। इसके बाद आरोपी पक्ष के लोग एकजुट होकर मो० सब्बीर के घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों ने लाठी-डंडे और धारदार हथियार से मो० सब्बीर पर हमला किया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। जब उनकी पत्नी सहनाज बेगम बीच-बचाव करने आईं, तो उनके साथ भी मारपीट की गई और कपड़े फाड़ दिए गए। इस दौरान उनकी बेटी रेशमा और बेटे मो० लाडला पर भी हमला किया गया, जिससे वे घायल हो गए। आसपास के लोग मौके पर पहुंचकर बचाए

पीड़ित के अनुसार, शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिससे सभी की जान बच सकी। आरोप है कि जाते-जाते हमलावर घर से नकदी भी निकाल ले गए और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। घायलों का इलाज स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। पीड़ित ने थाना में आवेदन देकर सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित द्वारा दिए गए आवेदन में अब्दुल उर्फ गोपाल, अताउल, मो० यासीन, मो० सरवर, जाकिर, मो० राजू, समा खातून, शमीम बेगम, नसीम बेगम, गुल मोहम्मद, जैनुल, शमीम बेगम, अकलीमा बेगम, जरीना, मो० मंगल, जाकिर, मो० राजू, शमीम बेगम सहित अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है।

कुर्लीकोट थाना की पुलिस ने बताया कि पीड़ित का आवेदन प्राप्त हो गया है। मामले की जांच की जा रही है, दोनो पक्षों से मामला जांच करने के बाद ही दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *