बठिंडा के गांवों में सांसद हरसिमरत कौर का दौरा:ओलावृष्टि से गेहूं की फसल के नुकसान का लिया जायजा, मुआवजे की मांग उठाई

[ad_1]


सांसद हरसिमरत कौर बादल ने आज बठिंडा के विभिन्न गांवों का दौरा किया। उन्होंने हाल ही में हुई ओलावृष्टि के कारण किसानों की गेहूं की फसल को हुए नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान, उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधा। सांसद बादल ने कहा कि मुख्यमंत्री दो दिनों से बठिंडा में हैं, लेकिन उन्होंने किसी भी किसान के नुकसान का आकलन नहीं किया है। मीडिया से बात करते हुए हरसिमरत कौर बादल ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से हो रही ओलावृष्टि और भारी बारिश से किसानों की खड़ी गेहूं की फसल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। किसानों को भारी नुकसान हुआ है, लेकिन अब तक सरकार का कोई प्रतिनिधि मौके पर नहीं पहुंचा है। सांसद बादल बोलीं- सीएम को किसानों की समस्याएं सुननी चाहिए थीं उन्होंने कहा कि वह खुद विभिन्न गांवों का दौरा कर किसानों से मिलीं और नुकसान का जायजा लिया। अधिकांश किसानों को भारी क्षति हुई है और उन्हें अभी तक कोई सहायता नहीं मिली है। उन्होंने मुख्यमंत्री और पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुडियां की आलोचना करते हुए कहा कि उन्हें किसानों की समस्याएं सुननी चाहिए थीं। इस अवसर पर, हरसिमरत कौर बादल ने बठिंडा के डीसी राजेश टेमन से मौके पर ही बात की और मुआवजे के मुद्दे पर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों से जल्द से जल्द खेतों में टीमें भेजकर फसलों का सर्वे कराने का आग्रह किया, ताकि किसानों को उनके नुकसान का उचित मुआवजा मिल सके।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *