[ad_1]
राजसमंद के चिकलवास गांव में रविवार को राजऋषि सरसल महाराज की जन्म जयंती के मौके पर मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पालीवाल ब्राह्मण महासभा मेवाड़ के तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में समाज के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचीन सरसलजी महादेव मंदिर में नदी किनारे रुद्राभिषेक और यज्ञ से हुई। रूपलाल, नाथूलाल जोशी (शिशोदा) और मुकेश पुरोहित (सायों का खेड़ा) के सानिध्य में समाज की सुख-समृद्धि की कामना की गई। इसके बाद शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सरसल ऋषि, भगवान महादेव और प्रभु श्रीनाथजी की आकर्षक झांकियां सजाई गई। शोभायात्रा में कीर्तन मंडल की प्रस्तुतियों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। बड़ी संख्या में समाजजन और आमजन शामिल हुए। पालीवाल ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर बागोरा ने बताया कि चिकलवास सरसल महाराज की तपस्थली है, जिससे इस आयोजन का विशेष महत्व है। कार्यक्रम के तहत सर्कल निर्माण के लिए भूमि पूजन भी किया गया। इसमें पूर्व विधायक मावली, राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मनारायण जोशी सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के तहत राधे-राधे आश्रम में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।
[ad_2]
Source link