बांका में बाइक की टक्कर से महिला की मौत:सड़क पार करते समय हादसा, आक्रोशित परिजन ने सड़क किया जाम




बांका में भागलपुर-हंसडीहा मुख्य सड़क मार्ग पर अज्ञात बाइक की टक्कर से 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना रजौन थाना क्षेत्र में संझा-श्यामपुर पंचायत अंतर्गत जवाईचक गांव के पास हुई है। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया। वहीं मुआवजा व बाइक चालक पर कार्रवाई की मांग करने लगे। जवाईचक गांव निवासी नेवालाल पासवान की पत्नी चुन्नी देवी सड़क पार कर रही थीं, तभी तेज रफ्तार से आ रही अज्ञात बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला सड़क किनारे जा गिरीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया। आरोपी की गिरफ्तारी-मुआवजे की मांग कर रहे परिजन घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल महिला को इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल ले जाने लगे। लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन शव को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे और सड़क जाम कर दिया। वे आरोपी बाइक चालक की गिरफ्तारी और उचित मुआवजे की मांग कर रहे थे। दोनों ओर वाहनों की लगी लंबी कतार इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। घटना की सूचना मिलने पर मानवाधिकार सहायता संघ के जिला अध्यक्ष एवं सरपंच प्रतिनिधि मनोज मिश्रा और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचे। मौके पर काफी समझाने-बुझाने के बाद परिजनों को शांत कराया गया। पुलिस और मानवाधिकार जिलाध्यक्ष ने परिजनों को काफी मशक्कत के बाद समझा-बुझाया। उन्होंने कहा कि अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। साथ ही सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा मिलेगा। इसके बाद आक्रोशित परिजन शांत हुए। करीब आधे घंटे से अधिक समय तक जाम की स्थिति बनी रही। थानाध्यक्ष राजरतन ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *