बारां में प्लॉट में लगी भीषण आग, 2गोवंश जिंदा जले:2 ट्रॉली चारा भी जलकर खाक, कारणों का नहीं चला पता




बारां में शिवाजी कॉलोनी में रविवार देर रात नारेड़ा रोड स्थित एक प्लॉट में भीषण आग लग गई। इस घटना में प्लॉट में बंधे 2 गोवंश जिंदा जल गए। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते उसने विकराल रूप ले लिया। यह आग बनवारीलाल के प्लॉट में लगी थी, जहां भूसा और छप्पर रखा हुआ था। आग की चपेट में आने से 2 ट्रॉली चारा भी जलकर खाक हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक बड़ा नुकसान हो चुका था। पड़ोसियों ने दी आग की सूचना
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्लॉट मालिक बनवारीलाल ने बताया कि वे अपने घर पर सोए हुए थे और प्लॉट पर कोई मौजूद नहीं था। पड़ोसियों ने उन्हें आग लगने की जानकारी दी।
बनवारीलाल के अनुसार उनके 2 गोवंश प्लॉट में बंधे हुए थे जो आग की चपेट में आकर जिंदा जल गए। इस आगजनी से उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *