बिहार की छात्रा की खुदकुशी पर NIT कुरुक्षेत्र में हंगामा:आरोप- प्रोफेसर ने कैंपस के बाहर सुसाइड करने को कहा, लिखा- कुछ करके नहीं दिखा पाई




NIT कुरुक्षेत्र में बी-टेक की छात्रा के सुसाइड के बाद देर रात हजारों स्टूडेंट्स कैंपस में इकट्ठा हो गए। छात्र वी वांट जस्टिस जैसे नारे लगाते हुए हंगामा कर रहे हैं। एनआईटी प्रशासन ने मेन गेट बंद कर मीडिया की एंट्री बंद कर दी है। सेकेंड ईयर की छात्रा दीक्षा ने गुरुवार दोपहर लैब से आने के बाद अपने रूम में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया था। इसके बाद से ही साथी छात्र मामले को संदिग्ध बताते हुए जांच की मांग कर रहे हैं। दीक्षा ऑर्टिफिशियल एंड डेटा साइंस स्ट्रीम की पढ़ाई कर रही थी। मृतक बिहार के बक्सर जिले की रहने वाली थी। उसने अपनी नोटबुक में एक मैसेज भी छोड़ा है। जिसमें उसने लिखा… मम्मी-पापा मैं कुछ करके नहीं दिखा पाई, मैंने आपके पैसे बर्बाद कर दिए। हंगामा कर रहे छात्रों का कहना है कि पिछले करीब 2 महीने में बी-टेक के चार स्टूडेंट सुसाइड कर चुके हैं। 3 छात्रों के सुसाइड के बाद एक कमेटी बनाई गई थी, लेकिन इसके बाद भी सुसाइड करने का सिलसिला जारी रहा। स्टूडेंट्स के हंगामे के PHOTOS… पहले जानिए छात्रा की मौत का घटनाक्रम… अब पढ़िए… हंगामा कर रहे छात्रों ने क्या आरोप लगाए NIT प्रशासन ने पुलिस बुलाई NIT में लगातार बढ़ रहे सुसाइड मामले को लेकर छात्रों ने गुरुवार देर रात प्रदर्शन शुरू कर दिया। हंगामे को बढ़ता देख एनआईटी प्रशासन ने मौके पर पुलिस बुला ली है। पुलिस के साथ कैंपस में एनआईटी के गार्ड्स भी मौजूद हैं। प्रोफेसर ने सवाल पूछने पर डांटा प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने आरोप लगाया कि छात्रा दीक्षा का शव काफी देर तक फंदे पर लटका रहा, किसी ने ध्यान नहीं दिया। जब हमने प्रोफेसर से सवाल पूछे तो उन्होंने हमें डांटना शुरू कर दिया। छात्रों का कहना है कि पिछले करीब 2 महीने में कैंपस में ये चौथा सुसाइड है। कमेटी ने कोई काम नहीं किया पहले तीन सुसाइड होने के बाद एनआईटी प्रशासन ने एक कमेटी बनाई थी, जिससा काम छात्रों की प्रॉब्लम को सॉल्व करना था, लेकिन कमेटी ने ठीक से काम नहीं किया। कमेटी बनने के बाद ही दीक्षा ने सुसाइड किया है। हंगामा करते हुए छात्रों ने सुसाइड के मामले में सीबीआई जांच की मांग की है। प्रोफेसर ने कही और सुसाइड करने के लिए कहा छात्रों ने आरोप लगाया कि एक प्रोफेसर ने NIT की बजाय कहीं और जाकर सुसाइड करने की बात कही है। NIT प्रशासन ने अब हंगामे को देखते हुए हमारी छुट्टियां कर दी है। हमें जबरदस्ती घर जाने के लिए कहा गया है। जिससे मामले को दबाया जा सके। 2 महीने में चार स्टूडेंट कर चुके सुसाइड इस घटना के पहले NIT के तीन अन्य स्टूडेंट सुसाइड कर चुके हैं। 9 अप्रैल को सिरसा जिले के गांव शेरपुर के प्रियांशु वर्मा (22) ने फंदा लगाया था। प्रियांशु बीटेक थर्ड ईयर का स्टूडेंट था। हॉस्टल के रूम से उसका शव मिला था। प्रियांशु से पहले 31 मार्च को पवन कुमार (22) निवासी घासैड़ा जिला नूंह ने अपनी जान दी थी। पवन बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के सेकेंड ईयर की पढ़ाई कर रहा था। वहीं दो महीने पहले 16 फरवरी को तेलंगाना के रहने वाले अंगोद शिवा (19) ने हॉस्टल के रूम में फांसी लगाकर जाने दे दी थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *