बिहार में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी:कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया, लोग बोले- विकास की उम्मीद




बुधवार को मधुबनी शहर सहित बिहार के कई स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने का जश्न मनाया। इस अवसर पर जगह-जगह पटाखे फोड़े गए। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभांशु झा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री बनने से कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी बिहार के विकास के लिए प्रतिबद्ध होंगे। झा ने आगे कहा कि अब केंद्र और राज्य सरकार मिलकर बिहार के विकास को गति देंगे। उन्होंने बताया कि जिलेभर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाकर यह संदेश दिया है कि पार्टी की सरकार बनने के बाद सभी क्षेत्रों में विकास होगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व जिलाध्यक्ष भोगेंद्र ठाकुर ने भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि बिहार में भारतीय जनता पार्टी की पहली सरकार बनने से लोगों को काफी अपेक्षाएं हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *