उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय आय आधारित योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा (NMMS) 2025-26 के सफल परिणामों के बाद अब शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। कॉलेज ऑफ टीचर एजुकेशन (सीटीई), प्रयागराज ने उन विद्यालयों के शिक्षकों को सम्मानित करने का फैसला किया है, जिनके
.
सम्मान समारोह 19 अप्रैल 2026 को रानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल स्कूल, सेक्टर-14, इंदिरा नगर, लखनऊ में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा।
भारत सरकार की योजना, शिक्षकों का जुनून
भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की इस योजना के तहत कक्षा 8 के मेधावी छात्रों को कक्षा 9 से 12 तक प्रति माह ₹1000 की छात्रवृत्ति दी जाती है। विगत चार वर्षों में शिक्षकों के अथक प्रयास से प्रदेश में 14,000 से अधिक बच्चे हर साल इस परीक्षा में सफल हो रहे हैं।
सीटीई प्रयागराज के प्राचार्य अजय कुमार सिंह ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर सूचना दी है कि जिन विद्यालयों से 5 या अधिक छात्र चयनित हुए हैं, उनके शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा।
प्रदेश भर के 409 शिक्षकों का चयन
प्रदेश में ऐसे 409 शिक्षकों का चयन हुआ है। जनपदवार पूरी सूची भेज दी गई है। ये भी अपील की गई है कि यदि किसी विद्यालय के 5 या अधिक छात्र चयनित हुए हैं और नाम सूची में छूट गया है तो तुरंत सीटीई प्रयागराज को सूचित करें। प्राचार्य अजय कुमार सिंह ने सभी अधिकारियों से अपील की है कि वे संबंधित शिक्षकों को तुरंत सूचित करें ताकि अधिक से अधिक शिक्षक समारोह में शामिल हो सकें।
क्या कहा गया पत्र में?
- शिक्षकों ने छात्रों को आवेदन करने, तैयारी कराने और परीक्षा में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
- उनका सहयोग शैक्षिक वातावरण को मजबूत बनाने में प्रेरक साबित हुआ।
- सम्मान देकर शिक्षकों को संबल प्रदान किया जाएगा और उनके प्रयासों को पूरे प्रदेश के लिए उदाहरण बनाया जाएगा।