बीकानेर में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार:इस बार ज्यादा पड़ेगी गर्मी, लू के दिनों में होगी बढ़ोतरी, हेल्थ डिपार्टमेंट अलर्ट




बीकानेर में गर्मी ने समय से पहले ही अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। बीते 24 घंटों में बीकानेर का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से अधिक है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दिन के समय जनजीवन प्रभावित होने लगा है। आने वाले दिनों में गर्मी के तीखे तेवर से दो-चार होना पड़ सकता है। संभाग के अन्य जिलों में भी बढ़ा तापमान केवल बीकानेर ही नहीं, बल्कि जोधपुर और उदयपुर संभाग में भी तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। बीकानेर संभाग के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू जिलों में भी पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जिससे पूरे क्षेत्र में गर्मी का असर साफ दिखाई दे रहा है। आने वाले दिनों में राहत के आसार नहीं मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी के चलते यह जल्द ही 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। विभाग ने पहले ही संकेत दे दिए हैं कि इस वर्ष लू (हीटवेव) के दिनों की संख्या सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। फिलहाल किसी पश्चिमी विक्षोभ के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। लू से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग सतर्क तेज गर्मी और संभावित लू को देखते हुए चिकित्सा विभाग ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. पुखराज साध ने ग्रामीण क्षेत्रों के अस्पतालों का दौरा कर लू सहित अन्य मौसमी बीमारियों की तैयारियों का जायजा लिया। अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों, शीतल पेयजल और उपचार सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। गर्मी से बचाव के लिए सावधानी जरूरी विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, हल्के और सूती कपड़े पहनने तथा धूप से बचाव के लिए छाता या सिर ढककर निकलने की सलाह दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *