बोरी में बंद लापता महिला का शव मिला,हिरासत में ससुर:पैर-गर्दन बेडशीट से बंधा था; पिता बोले- बेटी बहन-जीजा से बात करती थी, इसलिए मार डाला




समस्तीपुर में बाया नदी से बोरी में बंद विवाहिता का शव मिला है। पैर और गर्दन बेडसीट से बंधा था। मृतका की पहचान छोटू सहनी की पत्नी रागिनी कुमारी(23) के तौर पर हुई है। मंगलवार से लापता थी। घटना मोहिउद्ददीननगर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव की है। पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंचे पिता ने बेटी की हत्या कर शव नदी में फेंकने का आरोप लगाया है। बदबू के कारण आशंका जताई जा रही है कि 3 दिन पहले ही गला घोंट हत्या की गई है। साक्ष्य मिटाने के लिए शव को बोरी में बंद कर नदी में फेंक दिया। शादी में जो मांगा, सब दिया पिता बिलट सहनी ने बताया कि तीन साल पहले धूमधाम से बेटी की शादी छोटू सहनी के साथ की थी। उस समय अपनी क्षमता के अनुसार डहेज दिया था। ससुरालवालों ने जो मांगा, सब दिया। तीन साल के दौरान एक बच्चे का जन्म हुआ। दामाद बेंगलुरू में मजदूरी करता है। घर पर सास-ससुर और गोतनी रहती है। जिससे बराबर विवाद होता था। रागिनी सात बहनों में 5वें नंबर परथी। अपनी बड़ी बहन और जीजा से फोन पर बात करती थी। जिसका सास-ससुर विरोध करते थे। इस बाद को लेकर कई बार झगड़ा भी हुआ था। एक-दो बार उनलोगों को समझाने पर गया था। फोन पर बात करने के कारण ही मेरी बेटी की हत्याकर शव नदी में फेंक दिया। न्याय के लिए कुछ भी करेंगे बिलट सहनी ने आगे बताया कि ससुराल के लोगों से सूचना मिली कि रागिनी घर से भाग गई है। जिसके बाद ससुराल पहुंचा। उसके पाटीदार में किसी की शादी होने वाली थी। गांव के लोग मामला सलटाने की बात कर रहे थे। कह रहे थे कि बेटी तोआपकी चली गई, अब बच्चा के बारे मे सोचिए। बेटी को न्याय दिलाने के लिए कोई हद तक जाएंगे। नदी से शव बाहर निकाला गया। बोरी में बंद रागनी का दोनों पैर बेडसीट से बंधा हुआ था। गर्दन को भी बांधा गया था। गला घोंटकर ही उसे मारा गया है। नाक से खून भी निकल रहा था। मेरे नाम से ही सोशल मीडिया अकांउट चलाती थी। जिस पर कुछ तस्वीर और चार पांच रिल्स है। हालांकि प्रोफाइल लॉक है। मामाल संदिग्ध, ससुर हिरासत में वहीं, इस संबंध में पटोरी के डीएसपी बीके मेधावी ने बताया कि पहली नजर में मामला संदिग्ध है। लाश बोरी में बंद मिली है। पैर बंधा रहने के कारण ससुराल वाले शक के दायरे में है। ससुर को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। मृतक के पिता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। शव को पास्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ताकि मौत की सही कारण स्पष्ट हो सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *