भागलपुर में जहरीले सांप ने 12 साल के बच्चे को काट लिया। परिजन आनन-फानन में बाइक से मायागंज लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मनियारपुर निवासी रतन कुमार सिंह के पुत्र आयुष कुमार(12) के तौर पर हुई है। मानसिक रूप से बीमार था। घटना सजौर थाना क्षेत्र की है। अस्पताल में भटकता रहा पिता रतन कुमार सिंह ने बताया कि बेटा घर के पास खेल रहा था। अचानक उसे सांप ने काट लिया। दादा ने पैर से खून निकलते देखा। जिसके बाद मुझे जानकारी दी गई। फिर पूर्वी बिहार के सबसे बड़े अस्पताल मायागंज लेकर पहुंचा। यहां न तो सही से ट्रीटमेंट किया गया, न इंजेक्शन दिया गया। न ही एंबुलेंस की सुविधा दी गई। बेटे को गोद में लेकर इधर-उधर भागता रहा। बच्चे की जान नहीं बची। बाइक से ही पोस्टमार्टम हाउस तक लेकर गए। हमारी किसी ने नहीं सुनी। यहां लापरवाही की हद है। घर में मचा कोहराम किशोर चार भाई बहन में सबसे बड़े थे। पिता राजमिस्त्री का काम करते हैं। मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। मामले की सूचना पर बरारी पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन की जा रही है।
Source link